जालंधर| पंजाब के कश्यप राजपूत समाज की बैठक मंगलवार को अखिल भारतीय आदिवासी, कश्यप, कहार, निषाद, भोई समन्वय समिति के प्रदेशाध्यक्ष नरिंदर कश्यप के नेतृत्व में हुई। मंगलवार को मीटिंग में पंजाब के अलग-अलग शहरों से समिति के प्रतिनिधि शामिल हुए और समाज की समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। नरिंदर कश्यप ने कहा कि पंजाब की मौजूदा सरकार ने दूसरे कई समाज के बोर्ड प्रधान नियुक्त किए हैं, जबकि कश्यप राजपूत समाज का बोर्ड ही नहीं बनाया गया है। पंजाब में कश्यप राजपूत समाज की आबादी बहुत ज्यादा है लेकिन उनका कहीं भी प्रतिनिधित्व नहीं है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पंजाब सरकार के प्रतिनिधियों को इस संबंध में मैमोरेंडम दिया जाएगा। यहां उप-प्रधान हरजिंदर सिंह राजा, राष्ट्रीय उप प्रधान रजिन्द्र सिंह सफर, जिला प्रधान राज कुमार कश्यप, लक्की संसोया, परमजीत सिंह, रवि बमोत्रा, मुनीश बल, प्रमोद कश्यप, हरजिन्द्र सिंह राजा मौजूद रहे।


