कोरबा के जंगल में 52 हाथियों का झुंड,VIDEO:कटघोरा वन में मां की गोद में आराम करते दिखे शावक, वन कर्मी ने कैद किया नजारा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के कोरबी क्षेत्र सखोदा परिसर में 52 हाथियों का झुंड देखा गया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक कुमार दुबे ने इस दृश्य को कैमरे में कैद किया। हाथियों का यह झुंड मुख्य रूप से केंदई और पसान परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है। वीडियो में मां हाथी की गोद में छोटे शावक आराम करते नजर आए। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। मानव-हाथी संघर्ष को रोकने के लिए वन विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी करवाई है। ग्रामीणों को हाथियों के पास न जाने की हिदायत दी गई है। किसी भी तरह की जानकारी तुरंत विभाग को देने की अपील की गई है। 12 तारीख को विश्व हाथी दिवस के मौके पर वन विभाग ने कटघोरा क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाया था। इस दौरान लोगों को हाथियों के महत्व और उनके साथ तालमेल बनाकर रहने के तरीकों की जानकारी दी गई थी। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस जागरूकता अभियान का सकारात्मक प्रभाव अब दिखने लगा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *