सूरजपुर जिले के ओड़गी मार्ग पर बुधवार को एक सड़क हादसा हुआ। कालामांजन टर्निंग के पास ओमनी कार और कुंवर बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में धरसेढ़ी निवासी 42 वर्षीय कबूतरी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी महिला सुशीला सिंह गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को तुरंत सूरजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना उस समय हुई जब ओमनी कार में सवार धरसेढ़ी गांव के लोग ओड़गी मार्केट जा रहे थे। सामने से आ रही कुंवर बस से उनकी टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायल सुशीला का सूरजपुर अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


