बाइक सवार ने महिला के गले से सोने की चेन झपटी

बुधवार की सुबह बाइक सवार एक चेन स्नैचर ने सेक्टर 6 थाना इलाके के सेक्टर-6ए में तीज पूजा का सामान आदि विसर्जन करने जा रही महिला के गले से सोने का चेन झपट कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार सेक्टर-6ए के आवास संख्या 3301 निवासी रीता सिंह अपनी दो सहेलियों के साथ तीज पूजा का सामान विसर्जन करने जा रही थी। बाइक सवार व्यक्ति तेजी से उनकी तरफ आया और उनके गले से चेन झपट लिया। जब तक उन्हें कुछ समझ में आता, तब तक वह फरार हो चुका था। इस संबंध में सेक्टर-6 थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में बाइक सवार द्वारा चेन झपटते फुटेज रिकॉर्ड हो गया है। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। चेन का मूल्य करीब 1.25 लाख रुपए है। महिला से चेन झपटता स्नैचर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *