सरकार के इंतजार में नहीं बैठे, पुलिस ने खुद किया पुल का पेचवर्क

लुधियाना| लगातार 2 दिन से हो रही बारिश के कारण जोन-6 के अधीन गिल नहर पुल पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। गड्ढों की वजह से न सिर्फ लोगों को परेशानी हो रही थी बल्कि हादसों का खतरा भी बढ़ गया था। इसी बीच गिल नहर पुल पर सवारियों से भरे ऑटो के दो बार पलटने की घटना सामने आई। तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मी तलविंदर जीत सिंह ने बताया कि गड्ढों से ट्रैफिक की समस्या तो आ ही रही थी, लेकिन जब उनकी आंखों के सामने लगातार दो बार ऑटो पलटा, तो उन्हें हालात और गंभीर लगे। उन्होंने तुरंत अपनी इंचार्ज बिबल प्रीत कौर से बात की। इसके बाद ट्रैफिक विभाग के स्टाफ ने आपस में पैसे इकट्ठे किए और करीब 1000 रुपए से मलवे से भरी ट्रॉली मंगवाई। बुधवार को सभी ट्रैफिक कर्मियों ने मिलकर खुद ही गड्ढों को भरकर पेचवर्क किया। लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की इस पहल को सराहा और कहा कि पुलिस अगर चाहे तो आम लोगों की मुश्किलें भी कम कर सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *