जालंधर| नाबालिग के साथ कुकर्म करने वाले दोषी मनप्रीत सिंह और करन कुमार दोनों वासी बिलगा को तीन-तीन साल की कैद और एक-एक हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। थाना बिलगा में करीब सात साल पहले नाबालिग के साथ कुकर्म का केस दर्ज किया गया था। नाबालिग ने उक्त दोनों लोगों पर आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चार्जशीट कोर्ट में फाइल कर दी थी।


