कोटा और बूंदी जिले की आबकारी विभाग के 20 लोगो की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अल्फा नगर के ढूंढा का झोपड़ा गांव मैं दबिश दी। यहा बंद मकान के अंदर से 67 पेटी देशी मदिरा नकली शराब पकड़ी। इन पेटियों में 3216 क्वार्टर जप्त किए। अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। आबकारी अधिकारी अतुल अग्रे ने बताया कि अवैध नकली मदिरा वितरण की रोकथाम के लिए ज़िला आबकारी अधिकारी बूँदी ओर उपायुक्त निरोधक दल जोन कोटा के निर्देशन मे मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पंचायत अल्फा नगर के गांव ढूंढा का झोपड़ा में आबकारी विभाग की 20 लोगों की टीम ने दबिश दी। गांव के एक सुने मकान के अंदर से 67 पेटी देशी मदिरा (GSM) के लेवल, ढक्कन लगे हुई। 40 (up) बिना होलोग्राम की नक़ली शराब ज़ब्त की गई. ज़ब्त की गई मदिरा की जाँच के लिए अग्रिम अनुसंधान जारी है।


