अंचल अधिकारी से संघ ने की शिष्टाचार भेंट

लोहरदगा| जिला चौकीदार पंचायत संघ के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को अंचल अधिकारी राम नारायण खलखो से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पंचायत के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अंचल अधिकारी को बुके भेंटकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुलाकात के दौरान झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत लोहरदगा के जिला अध्यक्ष समसुल अंसारी ने चौकीदारों की विभिन्न समस्याओं से अंचल अधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिले के चौकीदारों को कई बरसो से वर्दी व अन्य सामग्री का भुगतान विभाग को पत्रचार नहीं किए जाने के समस्या हो रही है। इसके अलावा कुछ चौकीदारों को एसीपी, एमएसीपी का लाभ 2 वर्ष पहले मिल चुका है। जिन चौकीदारों को उक्त लाभ नहीं मिला है उन्हें लाभ दिया जाए। अंचल अधिकारी खलखो ने चौकीदारों की बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *