बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव, 30 को भारी बारिश

जिले में अगले तीन-चार दिनों तक बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया है। बारिश होने के बावजूद तापमान में कमी आने की कोई संभावना नहीं है। शुक्रवार को हल्की बारिश के साथ अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है। शनिवार से तापमान में थोड़ी और वृद्धि हो सकती है। लेकिन नमी और हवाओं के कारण गर्मी का एहसास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र ओडिशा की ओर बढ़ रहा है, जिसके प्रभाव से राज्य के कई जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। विभाग के अनुसार 29 अगस्त को दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं 30 अगस्त को बोकारो, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची और रामगढ़ जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। 85%से ऊपर नमी होने के कारण है उमस भरी गर्मी अगस्त का आखिरी सप्ताह चल रहा है, लेकिन बोकारो में गर्मी और उमस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मानसून की बारिश के बावजूद मौसम में न तो ठंडक घुली है, न ही लोगों को राहत मिली है। दिन चढ़ते ही सूरज आग बरसाने लगता है, ऊपर से हवा में नमी इतनी कि पंखे-कूलर भी जवाब देने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, नमी का स्तर 85% से ऊपर होने के कारण लोगों को पसीने से तर-बतर रहना पड़ रहा है। बारिश हो भी रही है, तो कुछ देर की बूंदा-बांदी, जिससे उमस और बढ़ जाती है। इस माह बोकारो में 227.9 मिमी बा​िरश रिकॉर्ड की गई इस माह बोकारो में 227.9 एमएम औसत बारिश हुई है। जिला कृषि विभाग के आंकड़े के मुताबिक सबसे कम जरीडीह प्रखंड में 150 एमएम बारिश हुई है। जिला कृषि विभाग ने इस माह सामान्य वर्षापात 329.3 एमएम का अनुमान लगाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *