नेशनल के बाद अब इंटरनेशनल में दिखाएंगे दमखम

शहर के युवा एथलीट असाधारण प्रतिभा से खेल के मैदान में नई इबारत लिख रहे हैं। स्कूल स्तर से शुरू हुआ सफर अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंच रहा है। ये युवा खिलाड़ी न केवल अपने स्कूल, बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। इन चैंपियंस की सफलता दिखाती है कि अगर सही लगन और मार्गदर्शन मिले, तो छोटे शहर से निकलकर भी बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं। इस खेल दिवस पर उभरते सितारों की उपलब्धियों को सलाम करते हैं, जो भविष्य में भारत के लिए पदक लाने का दम रखते हैं। अचीवमेंट : एथलेटिक्स में अव्वल, चक्रव्यूह में बने ‘बेस्ट एथलीट’ संत जेवियर्स स्कूल, डोरंडा के छात्र रहे रचित बेनेडिक्ट डुंगडुंग ने एथलेटिक्स और वॉलीबॉल दोनों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। 2022-23 में उन्होंने वॉलीबॉल राष्ट्रीय टूर्नामेंट में उपविजेता टीम का हिस्सा रहे। एथलेटिक्स में उन्होंने कई पदक जीते, जिसमें मुंबई में हुई राष्ट्रीय मीट में ट्रिपल जम्प में रजत पदक प्रमुख है। 2024 में हैदराबाद में हुई राष्ट्रीय एथलेटिक्स मीट में उन्होंने लंबी कूद में रजत और ट्रिपल जम्प में कांस्य पदक जीता। हाल ही में इंटर-स्कूल जेसुइट्स एथलेटिक्स मीट ‘चक्रव्यूह’ में उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ एथलीट’ का खिताब भी दिया गया। अचीवमेंट : सौम्या ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, बनीं ‘ब्लैक बेल्ट’ शारदा ग्लोबल स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा सौम्या आनंद ने ताइक्वांडो में अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है। उन्होंने जिला स्तर पर पांच में से चार स्वर्ण पदक जीते और राज्य स्तर पर एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए। राष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर अपनी काबिलियत साबित की। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सौम्या को दक्षिण कोरिया से मार्शल आर्ट की सर्वोच्च उपाधि ‘ब्लैक बेल्ट’ और ‘प्रथम डॉन’ से सम्मानित किया गया है। अश्मी सिंह रचित बेनेडिक्ट, स्कूल : संत जेवियर्स स्कूल, डोरंडा सौम्या आनंद, स्कूल : शारदा ग्लोबल स्कूल, बुकरू जेवीएम श्यामली की छात्रा अश्मी सिंह को सत्र 2024-25 के लिए ‘बेस्ट एथलीट’ का खिताब मिला। बास्केटबॉल में शानदार कप्तानी और प्रदर्शन से उन्होंने झारखंड का मान बढ़ाया है। उनकी कप्तानी में जेवीएम ने सीबीएसई क्लस्टर (अंडर-19) बास्केटबॉल टूर्नामेंट जीता, जहां उन्हें ‘बेस्ट प्लेयर’ भी चुना गया। सीबीएसई नेशनल में भी उन्हें ‘बेस्ट प्लेयर’ का सम्मान मिला। अश्मी ने झारखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 73वें जूनियर नेशनल और 38वें व 39वें यूथ नेशनल चैंपियनशिप में भाग लिया। रौनक राज महतो, टेंडर हार्ट स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र हैं, जिन्होंने निशानेबाजी में लगातार तीन साल से स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले रौनक ने हाल ही में सीबीएसई जोनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2024 में सीबीएसई राष्ट्रीय में वह ओवरऑल शीर्ष स्कोरर रहे और स्वर्ण पदक हासिल किया। 67वें एसजीएफआई राष्ट्रीय और ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल प्रतियोगिता में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीते। अब उनका लक्ष्य भारतीय टीम में जगह बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है। अचीवमेंट : जेवीएम की बास्केटबॉल स्टार बनीं अश्मी अचीवमेंट : निशानेबाजी में चमके रौनक, अब भारतीय टीम की ओर नजर रौनक राज महतो स्कूल : टेंडर हार्ट स्कूल, तुपुदाना

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *