इन्फ्लूएंसर कार्तिक बग्गन का आज होगा पोस्टमॉर्टम:7 दिन पहले गैंगस्टरों ने मारी थी गोलियां,पुरानी रंजिश का है मामला

पंजाब के लुधियाना में 7 दिन पहले शनिवार की रात सुंदर नगर चौक में घाटी मोहल्ले के इन्फ्लूएंसर कार्तिक बग्गन नाम के युवक की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। आज कार्तिक के शव का पोस्टमॉर्टम होगा। जिसके बाद बाजवा नगर श्मशान घाट में दोपहर करीब 2 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर थे, जिसको लेकर दलित समाज ने आज शुक्रवार को लुधियाना बंद की कॉल दी थी। लेकिन बीती रात पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा कार्तिक बग्गन के घर पहुंचे थे। उन्होंने उसके परिजनों और दलित समाज के सभी नेताओं को हत्याकांड संबंधी पूरा मामला बताया। उम्मीद है कि आज किसी ना किसी हत्यारे की गिरफ्तारी करके मामले की जानकारी मीडिया को देगी। बीती रात पुलिस कमिश्नर ने कहा था कि कार्तिक की हत्या करने वाले सभी हत्यारे वेरिफाई हो गए है। आरोपियों की पहचान के बाद अब उनकी गिरफ्तारी बाकी है। पुलिस हत्यारों के बहुत नजदीक पहुंच गई है। पुलिस के लिए ये ब्लाइंड केस था, लेकिन पुलिस टीम ने इस केस को हल कर लिया है। सीसीटीवी में कार्तिक के पीछा जाते दिखे हत्यारे हत्यारों की सीसीटीवी भी पुलिस के पास है। जिसमें हत्यारे कार्तिक का पीछा करते हुए भी नजर आ रहे है। कार्तिक की पुरानी रंजिश के कारण इन हत्यारों ने हत्या की है। उसके शरीर पर 4 गोलियां लगी है। कई गैंगस्टर उसे सोशल मीडिया पर भी धमकियां देते थे। बात यदि कार्तिक की करें तो उस पर 4 मामले पुलिस ने दर्ज किए हुए थे। वह जमानत पर जेल से बाहर था। वह परिवार का इकलौता बेटा था। बता दें कि करीब ढाई वर्ष पहले बेंजमिन रोड पर कुछ बदमाशों ने कार्तिक पर गोलियां चलाई थी। गनीमत रही थी कि उस समय उसका बचाव हो गया था और गोली उसकी जांघ में लगी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *