कवर्धा| राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय रोजगार मेला 9 व 10 अक्टूबर (संभावित तारीख) को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। रोजगार मेला में विभिन्न निजी संस्था से रिक्तियां प्राप्त हुई है, जिसकी भर्ती मेला स्थल व साक्षात्कार के माध्यम से की जाएगी। रिक्तियों की जानकारी विभाग के वेबसाइट का अवलोकन कर मेला में सम्मिलित होने आवेदन, पंजीयन कर सकते हैं। ऐसे आवेदक जिनका रोजगार पंजीयन वर्ष 2024 के पूर्व का हुआ है वे इस नए रोजगार पंजीयन पोर्टल में पंजीयन, अपडेशन किया जाना आवश्यक है। ऐसे आवेदक जिन्होंने राज्य स्तरीय रोजगार मेला के लिए आवेदन किए हैं, वे सर्वप्रथम रोजगार पंजीयन के प्राप्त आईडी में अपना प्रोफाइल अपडेट कर लेगें। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से ले सकते हैं।


