जालंधर| बागबानी मंत्री मोहिंदर भगत और आप लीडरशिप ने वीरवार को सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों बाउपुर और आसपास के गांवों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की है। सरकार ने जालंधर सिटी के सर्किट हाउस में पंजाब लेवल का बाढ़ कंट्रोल रूम आरंभ किया है। बागबानी मंत्री ने राज्यसभा सांसद संत बाबा बलवीर सिंह सीचेवाल के साथ पंजाब सरकार द्वारा बाढ़ के दौरान किए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा की है। साथ में आप के अनुसूचित जाति विंग के दोआबा प्रभारी रोबिन सांपला भी रहे। मंत्री भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वरियांह गांव और मंड कूका के गुरुद्वारा साहिब में राहत कैंपों में लोगों के लिए आवास, दवाइयों, और राशन की व्यवस्था को और भी मजबूत किया जाए।


