एग्जाम हॉल में वसूली…स्नातक के 1500 छात्रों से मौखिक परीक्षा की व्यवस्था के नाम वसूले रुपए

रांची विश्वविद्यालय के सरकारी पीपीके कॉलेज, बुंडू में परीक्षा प्रणाली में भष्ट्राचार से संबंधित मामला सामने आया है। स्नातक सेमेस्टर-2 (सत्र 2023-27) के परीक्षार्थियों से परीक्षा के समय खुलेआम अवैध वसूली की गई है। इस परीक्षा में लगभग 1500 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षार्थियों ने इस वसूली की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली और इसे सबूत के तौर पर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह के सामने पेश किया। कुलपति ने इस गंभीर मामले में तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। परीक्षार्थियों के अनुसार, अवैध वसूली को चोरी-छिपे नहीं, बल्कि सीधे परीक्षा हॉल के अंदर अंजाम दिया गया। इस चौंकाने वाली घटना के बाद छात्रों ने तुरंत कॉलेज के प्रिंसिपल से मिल कर शिकायत की और स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लेकिन, छात्रों के मुताबिक, प्रिंसिपल ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। तब छात्र नेता सीधे रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचे और वीसी से मिलकर शिकायत की। रिकार्डिंग की गई वीडियो में परीक्षा संचालन के लिए प्रतिनियुक्त स्टाफ ही परीक्षार्थियों से रुपए लेते दिखाई दे रहे हैं। प्रत्येक छात्र से 20-20 रुपए लेने की बात सामने आ रही है। ऑर्गेनिक फार्मिंग पेपर की परीक्षा के दौरान वसूले गए रुपए पीपीके कॉलेज बुंडू में 22 अगस्त को ऑर्गेनिक फार्मिंग की परीक्षा चल रही थी। एक शिक्षक की मौजूदगी में परीक्षा की निगरानी कर रहे स्टाफ ने छात्रों से पैसे लेने शुरू कर दिए। छात्रों का आरोप है कि उनसे मौखिक परीक्षा में व्यवस्था के नाम पर पैसे मांगे गए। जिन छात्रों ने पैसे दिए, उनके पास इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है, जो इस भ्रष्टाचार का पुख्ता सबूत है। कंट्रोलर से जांच कर रिपोर्ट मांगी है प्रैक्टिकल एग्जाम में व्यवस्था के नाम पर रुपए वसूले गए हैं? – शिकायत मिलते ही कंट्रोलर से जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। वीडियो में परीक्षा हॉल में स्टाफ रुपए लेते दिख रहे हैं? – वीडियो अभी तक नहीं देखी है। स्टाफ के साथ मीटिंग कर मामले की जानकारी ली है। अभी तक क्या कार्रवाई की गई है? – प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए कॉलेज के जितने भी इंचार्ज हैं, उनसे पूछताछ की है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वीसी को लिखित आवेदन देकर की गई शिकायत डॉ. विनिता कुमारी, प्रिंसिपल नोट : वीडियो छात्र नेताओं ने उपलब्ध कराया है। दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता है। छात्र नेताओं के उपलब्ध कराए गए वीडियो से ली गई तस्वीर। घटना से जुड़ा वीडियो देखने के लिए QR कोड को स्कैन करें। कॉलेज प्रबंधन की निष्क्रियता से निराश होकर छात्रसंघ के सुरेंद्र लोहारा, विक्रम मुंडा, योगेंद्र मुंडा, सुदर्शन मुंडा, संतोष गौंझू, जयपाल मुंडा, सुनील लोहरा, चरण लोहरा और जीतवाहन मुंडा रांची पहुंचे। उन्होंने कुलपति प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात की और उन्हें लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने कुलपति को वह वीडियो भी दिखाया, जिसमें पैसे लेते हुए स्टाफ को साफ देखा जा सकता है। वीसी ने तत्काल डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहू को शिकायत अग्रसारित कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *