पारस अस्पताल से दिल्ली रवाना होते मंत्री हफीजुल हसन। रांची | झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन को शुक्रवार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनका ब्लड प्रेशर लो था। पल्स रेट भी सामान्य से काफी नीचे था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉक्टरों से बात की। डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली भेजने की बात कही। इसके बाद उन्हें दिल्ली भेजा गया। उनके साथ बेटा, भाई और निजी सचिव भी दिल्ली गए हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही उनकी बायपास सर्जरी हुई थी। लेकिन फिर तबीयत बिगड़ गई।


