रांची|झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम प्रांतीय कार्य समिति की बैठक रविवार को दिन के 11 बजे से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में जमशेदपुर में होगा। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल करेंगे। सम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन और संयुक्त महामंत्री संजय सर्राफ ने बताया कि इस बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन परामर्शदात्री समिति सदस्य, संरक्षक मंडल सदस्य, प्रांतीय पदाधिकारीगण, प्रांतीय कार्यसमिति सदस्यगण, प्रांतीय विशेष आमंत्रित सदस्यगण एवं झारखंड के विभिन्न जिले के अध्यक्ष/सचिव को आमंत्रित किया गया है।


