देवरी में छात्राओं से छेड़खानी का मामला:सैकड़ों लोगों ने थाना का किया घेराव, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड में एक गंभीर मामला सामने आया है। ट्यूशन से लौट रही नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना के विरोध में शनिवार को स्थानीय लोगों ने थाना घेराव किया। प्रदर्शन से पहले स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने प्रखंड मुख्यालय में बैठक की। इसके बाद सैकड़ों लोग जुलूस निकालकर थाना पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि सड़क पर हुई इस घटना ने बेटियों और परिजनों में भय का माहौल बना दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है। वे आरोपियों को पकड़ने के बजाय उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि दोषियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आवेदन में 7 अभियुक्तों के नाम दिए गए हैं। इनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर यह प्रदर्शन हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई कर रही है। एसडीपीओ ने आश्वासन दिया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कठोर सजा दिलाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *