लुधियाना| अजीत सिंह कॉलोनी, ग्यासपुरा में महिला से मंगलसूत्र लूट की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, माधुरी ट्यूशन से बच्चों को छोड़कर घर लौट रही थी। रास्ते में दो युवक आए और पता पूछने के बहाने बातचीत करने लगे। अचानक उन्होंने मौका पाकर महिला का मंगलसूत्र झपट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दाबा पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत दर्ज की। पुलिस ने आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


