रांची | ओडिशा के पुरी में आयोजित होने वाले उड़ान उत्सव में रांची के कथक कलाकार विपुल नायक को नृत्य र| अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। पुरी में 13 और 14 जनवरी को यह कार्यक्रम होगा। विपुल नायक के 3 दशक के शानदार सफर को आकलन करते हुए यह अवार्ड देने का फैसला किया गया। इससे पहले विपुल नायक को हरिवंश राय बच्चन की मधुशाला के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार और भिखारी ठाकुर राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।


