लुधियाना| गुरु नानक स्टेडियम में शुक्रवार को 100वीं पंजाब स्टेट जूनियर एंड अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत बेहद जोश और उमंग के साथ हुई। उद्घाटन अवसर पर निहंग सिखों ने परंपरागत गतका कला का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर दर्शकों में देशभक्ति और परंपरा के प्रति गर्व की भावना उमड़ पड़ी। उनके दमदार प्रदर्शन ने पूरे माहौल को और अधिक ऊर्जा से भर दिया और खिलाड़ियों के उत्साह को दोगुना कर दिया। तीन दिन चलने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन 6 मेडल के साथ बरनाला और दूसरे नंबर पर 4 मेडल के साथ अमृतसर की टीम रही। इसके बाद आधिकारिक रूप से चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया।


