अजमेर दरगाह में पुलिस व प्रशासन ने पेश की चादर:कलेक्टर व एसपी ने कहा-उर्स के दौरान रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

हर साल की तरह इस साल भी पुलिस व प्रशासन की ओर से रविवार दोपहर को ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में चादर पेश की गई। इस दौरान अकीदत के फूल मजार पर पेश किए। साथ ही प्रदेश व देश की तरक्की, खुशहाली के साथ अमन चैन के लिए दुआ मांगी। सभी अधिकारियों की दस्तारबंदी कर उन्हें तबर्रुक भी भेंट किया गया और उनके परिवार में खुशहाली के लिए भी दुआ मांगी गई। इस दौरान जिला कलेक्टर लोकबंधु, एसपी वंदिता राणा सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर लोकबंधु ने कहा कि दरगाह के उर्स को लेकर सभी तैयारी कर ली गई है। बता दें कि चांद दिखाई देने पर उर्स की विधिवत शुरूआत 1 या दो जनवरी से होगी। अनोपचारिक शुरूआत झंडा रस्म की अदायगी के साथ हो गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने कहा-उर्स के दौरान पुलिस व प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए है। पर्याप्त संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात करने के साथ ही स्पेशन, क्विक रेस्पोंस टीम सहित स्पेशल टीम भी तैनात की गई है। चांद दिखाई देने पर उर्स की शुरूआत 1 या 2 जनवरी से गरीब नवाज के उर्स की शुरूआत अनौपचारिक रूप से 28 दिसम्बर को झंडा चढ़ाने के साथ हो गई है। विधिवत शुरूआत चांद दिखाई देने पर 1 या 2 जनवरी से हो जाएगी। (फोटो-वीडियो सहयोग-नजीर कादरी) पढें ये खबर भी… ख्वाजा साहब के 813वें उर्स का झंडा चढ़ाया:तोप के 25 गोले दाग कर दी सलामी, अब दरगाह में दिनभर जियारत कर सकेंगे हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 813वें उर्स का झंडा शनिवार शाम को दरगाह के बुलंद दरवाजे पर चढ़ाया गया। तोप के 25 गोल दाग कर सलामी दी गई। झंडा चढ़ाने की रस्म के दौरान हजारों जायरीन मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *