पॉल टिकल रिपोर् र|रांची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के विरुद्ध बिहार में अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने के विरोध में मंगलवार को प्रदेश भाजपा की महिला मोर्चा ने श्रद्धानंद रोड स्थित कांग्रेस भवन के समक्ष प्रदर्शन करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने कांग्रेस भवन जाने के पहले ही महिला मोर्चा के सदस्यों को रांची विश्वव द्यालय के मुख्य द्वार पर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच झड़प भी हुई। भाजपा नेत्री आरती सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया है। उनके साथ मारपीट की गई। अपमानित भी किया गया। महिलाओं को रोकने के लिए कोई महिला पुलिस नहीं बल्कि पुरुष पुलिस कर्मी मौजूद थे, जिनका व्यवहार उचित नहीं था। महिलाएं शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही थीं। महिलाओं की एक ही मांग थी कि कांग्रेस के लोग माफी मांगे। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने महिला कांग्रेस की सदस्यों को कांग्रेस भवन में पहुंचने को कहा। महिला कांग्रेस हाथों में पार्टी का झंडा लेकर कांग्रेस भवन पहुंची और भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों के आने का इंतजार करने लगीं। इस दौरान महिला कांग्रेस की नेताओं ने नारेबाजी भी की। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने महिलाओं के साथ मारपीट की है। आरती ने बताया कि वह स्वयं भी घायल हो गईं। उनके हाथ में चोट आई, मीडिया प्रभारी कुमुद झा को पुलिस द्वारा घुटनों से मारा गया जिससे मांसपेशियों में खिंचाव व पैर में चोट आई। पायल सोनी जिला अध्यक्ष को पैर में, नीलम चौधरी मंत्री को हाथ में चोट पहुंची है। प्रवक्ता सूचिता सिंह व उपाध्यक्ष बबिता झा को चोटें आईं हैं।


