1.53 करोड़ रूपए की ठगी का आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार

रांची | एनआइटी जमशेदपुर के केमिस्ट्री के प्रोफेसर प्रभात कुमार से निवेश का 10 गुणा करने का प्रलोभन देकर 1.53 करोड़ की ठगी करने के आरोपी ऐरा लक्ष्मा रेड्डी को साइबर थाना रांची की पुलिस ने तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ऐरा लक्ष्मा रेड्डी तेलंगाना के करीम नगर का रहने वाला है। इससे पहले इसी मामले में साइबर थाना की पुलिस ने उत्तरप्रदेश के हापुड़ निवासी मो. आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी ने वादी से वाट्सएप पर लिंक भेज उन्हें प्रलोभन दिया था। उन्हें कहा गया था कि वे जितनी राशि निवेश करेंगे उसका 10 गुना उन्हें मिलेगा। इस तरह उन्हें प्रलोभन देकर कुल 1,53,83,118 रुपए साइबर अपराधियों ने ट्रांसफर करा लिए। बाद में न उन्हें 10 गुना राशि दी और न ही उनकी मूल राशि वापस की। इसके बाद वादी ने इसी साल 20 मई को साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। साइबर थाना की पुलिस को अनुसंधान में गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा संचालित एक खाते की जानकारी मिली। जिसमें दो दिन में 58 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *