श्री राम मंदिर का प्रारूप बनेगा पूजा पंडाल 10 लाख रुपए किए जाएंगे खर्च, तैयारी शुरू

भास्कर न्यूज | गढ़वा गढ़वा जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र की तैयारियां पूरे जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। इसी क्रम में जय मां शेरावाली संघ भागलपुर टंडवा की ओर से इस वर्ष आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों की शुरुआत भूमि पूजन के साथ की गई। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी और स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद थे। भूमि पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। संघ के संयोजक दौलत सोनी ने कहा कि इस वर्ष पूजा पंडाल का प्रारूप श्री राम मंदिर का रहेगा। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में दस लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। पंडाल निर्माण को लेकर बंगाल से कारीगर बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि पूजा पंडाल को एलईडी लाइट से आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा। जो गढ़वा वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन और भी भव्य होगा। पंडाल को आकर्षक रूप देने के लिए विशेष थीम पर काम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर संघ के संयोजक दौलत सोनी, अध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष चंदन पासवान, संरक्षक संत कुमार गुरुजी, संजय चौधरी, सचिव विशाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष आंनद कुमार, सुमित कुमार कश्यप, सन्नी कुमार, उज्जवल कुमार, पंडाल निर्माणकर्ता विकास तिवारी, तारा दादा अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *