रक्तदान कर महिला की इलाज में मदद की

गढ़वा | समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय टीम दौलत ने एक बार फिर अपनी मानवता और सेवा भावना का परिचय दिया है। जानकारी के अनुसार गढ़वा जिले की एक जरूरतमंद महिला को अचानक रक्त की आवश्यकता हुई। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत पहल की और अपने एक सदस्य राकेश चंद्रा को रक्तदान के लिए अस्पताल भेजा। टीम के सक्रिय कार्यकर्ता ने बिना देर किए महिला के लिए रक्तदान किया। मौके पर विशाल गुप्ता, राजू चंद्रवंशी अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *