भिखीविंड| खेमकरण के तहत आते चुंघ गांव के सरकारी हाई स्कूल से चोरों ने दिन-दहाड़े सिलेंडर चोरी कर लिया। इस घटना की जानकारी देते हुए गांव चुंघ के सरपंच जसविंदर सिंह चुंघ ने बताया कि गांव चुंघ के सरकारी हाई स्कूल में पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है और उससे पहले भी स्कूल से दो एलसीडी प्रोजेक्टर चोरी हो चुके हैं। अब स्कूल से चोरों ने सिलेंडर चोरी कर लिया और फरार हो गए। इस संबंध थाना भिखीविंड को सूचित कर दिया गया।


