जालंधर| इन दिनों बाढ़ की समस्या झेल रहे राज्य के कई जिलों और गांवों के लिए शहर की संस्थाएं मददगार बनीं हैं। पीड़ितों को प्रशासन तो मदद पहुंचा ही रहा है, मगर ये संस्थाएं भी पीछे नहीं। सोमवार को कई समाजसेवी संस्थाओं ने सुल्तानपुर लोधी, गुरदासपुर और डेरा बाबा नानक समेत अन्य क्षेत्रों के पीड़ितों की मदद के लिए राशन, दूध, पानी और दवाइयां पहुंचाईं पीड़ितों की मदद की।


