होम गार्ड के 708 रिक्त पदों पर 8 से बहाली

गिरिडीह| गिरिडीह जिले में लंबे समय से प्रतीक्षित होम गार्ड बहाली की प्रक्रिया आखिरकार 8 सितंबर से शुरू हो रही है। जिले में कुल 708 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जो 20 सितंबर तक चलेगी। इस बहाली प्रक्रिया का आयोजन स्टेडियम गिरिडीह में किया जाएगा, जहां अभ्यर्थियों का शैक्षणिक परीक्षण के साथ-साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा भी ली जाएगी। इसकी जानकारी जिला समादेष्टा रवि कुजूर ने दी। बताया कि कुल 708 पदों में 354 पुरुष व 354 महिला होम गार्ड की भर्ती की जानी है। शहरी क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के लिए कम से कम आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। शारीरिक दक्षता की बात करें तो पुरुष अभ्यर्थियों को 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *