नेशनल हाईवे पर ट्रेलर पलटा:ट्रांसपोर्ट कंपनी का सामान लेकर जयपुर से बिहार जा रहा था, दौसा बायपास पर हुआ हादसा

दौसा जिले से गुजर रहे जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर ट्रांसपोर्ट के सामान से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटनाक्रम बीती देर रात करीब 1 बजे बाइपास के समीप हुआ। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन ट्रेलर में काफी नुकसान हुआ है। इससे हाईवे पर जाम की स्तिथि बन गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया। दरअसल, शनिवार रात करीब एक बजे जयपुर की तरफ जा रहा ट्रेलर आगरा रोड बायपास के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रेलर में भरा ट्रांसपोर्ट का सामान हाईवे पर बिखरने से ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने सामान के पैकेट्स को सड़क से हटवाया। बाद में हाईवे कंपनी की क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रेलर को मौके से हटवाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रेलर में ट्रांसपोर्ट कंपनी का सामान भरा हुआ था, जो जयपुर से रवाना होकर बिहार जा रहा था। जहां देर रात्रि यह हादसा पेश आया। संभवतया माना जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *