देवल्ला चौक में आदि कर्मयोगी अभियान चलाया गया

बैकुंठपुर | ग्राम पंचायत सोरगा के देवल्ला चौक में भारत सरकार के महत्वाकांक्षी आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण और समग्र विकास को केंद्र में रखते हुए दोपहर 12 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। महिला समूहों द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बहुविभागीय समन्वय, सामुदायिक भागीदारी और कैडर आधारित मॉडल के माध्यम से आदिवासी क्षेत्रों में उत्तरदायी शासन सुनिश्चित करना था। इस अभियान के जरिए अंतिम व्यक्ति तक सेवाएं पहुंचाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। इस अवसर पर जिला सदस्य राजेश साहू, जिला अध्यक्ष मोहित पैकरा, जनपद सीईओ, सरपंच बंधन सिंह, उदयभान पांडेय सहित कई सामाजिक संगठन व महिला क्लस्टर संगठन की सक्रिय भागीदारी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *