बाढ़ में टूटा पुल: नक्सलियों के डर से स्लैब नहीं डाल रहा ठेकेदार

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा जिले में 26 अगस्त को बारिश से हुई तबाही इतनी भयानक थी कि हफ्ते भर बाद भी कई गांवों के रास्ते बहाल नहीं हो पाए हैं। भुसारास से मिचवार, कुन्ना होकर कुकानार नेशनल हाईवे को जोड़ने वाली सड़क भी एक हफ्ते से बंद है। मिचवार और कुन्ना के बीच नाले में बना पुल टूट जाने से जगदलपुर से आंध्रप्रदेश जाने वाले नेशनल हाईवे को जोड़ने वाली यह सड़क बंद हो गई है, जिससे ग्रामीणों की हाट-बाजार और स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। यह सड़क 4 साल पहले तक बंद थी। मिचवार नाले में पुल के पिलर सालों से खड़े थे, पर नक्सली दहशत की वजह से कोई भी ठेकेदार स्लैब नहीं डाल पा रहा था। मिचवार में जवानों का कैंप खोल इस पुल को तैयार करवाया था, जिससे भुसारास, दूधिरास, मिचवार, धनिकोड़ता, कुन्ना जैसे कई गांव के लोगों को सुविधा मिल रही थी। इस रास्ते से भुसारास के लोग कुकानार तक जाने के बाद नेशनल हाईवे से संभाग मुख्यालय जगदलपुर चले जाते थे, अब 95 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। खुला गीदम से बारसूर का रास्ता, मशीनें लगाई गईं बाढ़ से टापू बने बारसूर से गीदम का रास्ता अब बहाल हो गया है। बारसूर से नारायणपुर जाने वाले रास्ते को बहाल करने कार्य प्रगति पर है। बालेपेट और दूसरे गांव के रास्तों को भी खोलने मशीनों को लगाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *