भास्कर न्यूज | बालोद मानसून द्रोणिका के प्रभाव से सोमवार सुबह 9 बजे से मंगलवार को सुबह 9 बजे तक 24 घंटे में जिले में 25.4 मिमी औसत बारिश हुई। इस दौरान बालोद तहसील में 52.4 मिमी, गुरूर में 8.4, गुंडरदेही में 15.8, डौंडी में 10.2, डौंडीलोहारा में 22.6, अर्जुंदा में 28.7 और मार्रीबंगला देवरी तहसील में 39.4 मिमी पानी गिरा। गुरूर की तुलना में बालोद तहसील में 6 गुना ज्यादा बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा आ रही है। जिसके प्रभाव से अगले 48 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि दोपहर में धूप के बीच बादल छाए रहने का अनुमान है।


