डौंडी| सोमवार को गोंड़ समाज ने नवा खाई का पर्व मनाया। पुरातन परंपरा अनुसार नई फसल के आगमन की खुशी में गोंड़ आदिवासी समाज ने अपने पुरखे को नए अन्न व जल अर्पित किया। समीर धुर्वे ने बताया कि सभी सगाजन अपने-अपने घर में गांव में शांतिपूर्वक नवा खाई महापर्व मना परिवार के साथ मिलकर प्रसाद ग्रहण किए। डौंडी गोंडवाना भवन में जनपद सदस्य साधना सोरी, सर्किल अध्यक्ष नेमसिंह नुचार्य, टाकेश्वर आंचला, लिलेश्वरी धुर्वा, भगवती मरकाम, प्रदीप आंचला, नितेश धुर्वा, ज्ञान सिंह मरकाम, झगरू मरकाम, राजेन्द्र कुमेटी, मुरारी लाल गोंटा, रामनाथ मरकाम, योगेश टेकाम, हेमंत कोरेटी, तिलक सोरी, गिरधर टेकाम उपस्थित रहे।


