शिकारपुरा में राष्ट्रीय युवा संस्कार शिविर का शुभारंभ:महंत दयाराम बोले- शिक्षायुक्त-नशामुक्त युवाओं से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव

पाली जिले के रोहट क्षेत्र के शिकारपुरा में स्थित पावनधाम श्री राजाराम आश्रम परिसर में शुक्रवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा संस्कार शिविर का आयोजन संत राजाराम युवा जागृति मंच के तत्वावधान में शुरू हुआ। राष्ट्रीय संस्कार शिविर का शुभारम्भ गादीपति महंत दयाराम के सानिध्य में तथा प्रदेशाध्यक्ष भरत पटेल की अध्यक्षता में राजेश्वर भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाने के साथ हुआ। इस संस्कार शिविर के प्रथम सत्र में गादीपति महंत दयाराम महाराज ने संत राजाराम महाराज की जीवनी, उपदेश व चमत्कारिक पर्चे बताते हुए उन्होंने युवाओं को कहा कि युवा पीढ़ी में संस्कारों का होना बहुत ही जरूरी हैं। शिक्षा युक्त व नशा मुक्त युवाओं से ही समाज का सर्वांगीण विकास सम्भव है। संतों की तरह आपके भाव भी निर्मल व सुसंस्कारित हों। युवा जागृत होकर समाज की विभिन्न कुरीतियों को मिटाने में अहम योगदान कर सकते हैं। पीठाधीश्वर महंत ने ब्रह्मलीन गादीपतियों की जीवनी के बारे में भी प्रकाश डाला। संस्कार शिविर को पचपदरा विधायक अरूण अमराराम चौधरी, भाजपा युवा नेता व उद्यमी दानाराम चौधरी सांचौर ने भी संबोधित किया। डॉ. एस राधाकृष्णन आयुर्वेंद विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति प्रो. वैद्य प्रदीपकुमार प्रजापति ने अपने उद्बोधन में कहा- हम बदलेंगे तो युग बदलेगा । पहले हमको सुधरना होगा। हमें ऑर्गेनिक खेती अपनानी होगी। ध्रूमपान करना जीवन के लिए बहुत ही घातक हैं। आयुर्वेद विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रो. गोविंद शुक्ला ने अपने विषय आयुर्वेद का जीवन में महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा- अपने देश की खान पान की पद्धति बहुत ही सुदृढ़ है। हमें आयुर्वेंद को अपनाना चाहिए। हमारा खानपान संतुलित रखना चाहिए। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के पूर्व चैयरमेन आचार्य दरियासिंह ने जल के महत्व को बताते हुए कहा- हम लोग जल को व्यर्थ बहाते हैं। अगला विश्व युद्ध जल को लेकर लड़ा जाएगा। साथ ही भोजन की भी हम लोग बहुत बर्बादी करते हैं। चिकित्सा विभाग के सेवानिवृत संयुक्त निदेशक डॉ. कमलेश चौधरी ने वर्तमान में युवाओं में बढ़ती नशा प्रवृत्ति से आगाह करते हुए अपने बच्चों का ख्याल रखने की बात कही। विकास अधिकारी बालोतरा हीराराम कलबी ने युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी व बेरोजगारी के कारणों पर प्रकाश डाला। दहीपुर सरपंच एडवोकेट सवदाराम चौधरी ने कहा- समाज को सुव्यवस्थित व वर्तमान में संगठित रखने के लिए संगठनों का होना बहुत ही जरूरी है। संगठन के उद्देश्य व लक्ष्यों की पूर्ति के लिए प्रयासरत रहना चाहिए । राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित शिक्षक रूपाराम चौधरी, सेवानिवृत एडीएम मानाराम पटेल व डॉ. कौशल हरलाल ने भी विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी । इन्होंने भी की शिरकत
युवा संस्कार शिविर में सांवलाराम महाराज, कानाराम महाराज, ज्ञानप्रकाश महाराज, अशोक महाराज, एएजी एडवोकट मनीष चौधरी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्रवण पटेल खुडाला, कांग्रेस नेता सवाराम पटेल आहोर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पुखराज बगोटी, जिला परिषद सदस्य उमाराम चौधरी बिठूजा, पौंणवा सरपंच लक्ष्मणराम पटेल, खेतलावास सरपंच हाजाराम चौधरी आदि ने शिरकत कर युवाओं का हौंसला बढ़ाया । कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संगठन मंत्री प्रकाश पटेल ने किया। इनका रहा सहयोग
तृतीय राष्ट्रीय युवा संस्कार शिविर के प्रथम दिन प्रदेशाध्यक्ष भरत पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष भंवरलाल बासनी सिलावटा, कार्यक्रम संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष उकाराम चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री दूदाराम जीवाणा, प्रदेश कोषाध्यक्ष भंवराराम पटेल, प्रदेश मंत्री पोलाराम नारनाडी, प्रदेश प्रचार मंत्री पुखराज दयालपुरा, मीडिया प्रभारी बालाराम हरावास, हिम्मताराम चौधरी व एडवोकेट खीमाराम पटेल, जोधपुर जिलाध्यक्ष श्रवण पटेल खुडाला, सांचौर जिलाध्यक्ष पुखराज कुड़ाधवेचा, पाली जिलाध्यक्ष प्रेम पटेल दूदली, बाड़मेर जिलाध्यक्ष आसूराम चौधरी, जालोर जिलाध्यक्ष रामाराम चौधरी आकवा, सिरोही जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, बालोतरा जिलाध्यक्ष गणपत चौधरी, सिरोही जिला महामंत्री भैराराम चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष विमलेश चौधरी, उत्तम चौधरी, जिला मंत्री पप्पसा पटेल, भीमाराम कटारड़ा, ने व्यवस्थाओं में भूमिका निभाई । पारम्परिक वेशभूषा में भाग ले रहे हैं युवा
तृतीय राष्ट्रीय युवा संस्कार शिविर में कलबी पटेल समाज के करीब 1 हजार युवा पटेल कलबी समाज की पारम्परिक वेशभूषा धोती, कुर्ता व चुनरी साफे में भाग ले रहे हैं। युवाओं ने मारवाड़ी वेशभूषा को पहनकर संस्कारित होने का पहला सन्देश समाज को दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *