30 से 1 जनवरी तक नहीं होगी धान खरीदी:बारिश की संभावना के चलते जिलेभर के क्रेंद बंद रहेंगे, माल का उठाव होगा

अनूपपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जिले में धान उपार्जन के लिए 34 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। 10 हजार 785 किसानों से अब तक 55067.5 एमटी धान खरीदी गई है। तीन नहीं होगी धान खरीदी जिला आपूर्ति अधिकारी बी एस परिहार ने बताया है कि बारिश की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन के उपार्जन केन्द्रों पर उपलब्ध धान के सुरक्षित भंडारण के लिए 30-31 दिसंबर 2024 और 1 जनवरी 2025 को (केवल तीन दिवस) समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन कार्य स्थगित किया गया है। किसानों की दी गई सूचना तीन दिनों तक धान विक्रय करने के लिए जिन किसानों द्वारा स्लॉट बुक किया गया है। उनके स्लॉट की वैधता अवधि पांच कार्य दिवस बढ़ाई गई है। इसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से किसानों को दी जा रही है। 2 जनवरी 2025 से किसानों से नियमित रूप से धान खरीदी जाएगी। 23 जनवरी तक होगी खरीदी ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय का अवसर देने के लिए उपार्जन की अंतिम तारीख 20 जनवरी 2025 को बढ़ाकर 23 जनवरी 2025 तक कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *