नारायणगढ़ को आने वाली लाइन के जंपर उड़े, 8 घंटे बिजली बंद

भास्कर न्यूज | अमृतसर 440 केवी बाले चक्क बिजली घर से 220 केवी नारायणगढ़ बिजली घर आने वाली लाइन के जंपर उड़ गए। इसे ठीक करने के लिए पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन लाइन के कर्मचारी 10 बजे पहुंच गए। परंतु सुरक्षा के तौर पर दोनों लाइनों को बंद करवा पड़ा। वहीं पावर ट्रांसमिशन लाइन को बंद करवाने के लिए दिल्ली और जम्मू कश्मीर से परमिट लेना पड़ा। आखिर सुबह 11 बजे बिजली लाइनें बंद करके उनके जंपर जोड़ने शुरू किए जो रात 7 बजे तक जोड़े गए। रात 8 बिजली चालू हो पाई। जैसे ही 66 केवी खंडवाला की बिजली चालू की गई तो भल्ला कॉलोनी, प्रताप बाजार, काले रोड, सदर बाजार की बस बार में माइस्चर आने से दो दर्जन से ज्यादा इलाकों की बिजली चालू नहीं हो पाई। रात को बिजली नहीं होने से माडल टाउन, जीटी रोड, काले रोड, भल्ला कॉलोनी, प्रताप बाजार, के कई लोग खंडवाला बिजली घर में पहुंचे। वहीं एसई इंजी. बलकार सिंह का कहना है कि एसडीओ और एक्सईएन को भेजा है जो बिजली चालू करवाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *