बड़की सरिया | सरिया प्रखंड अंतर्गत केशवारी मधवाडीह में ईद मिलादुन्नबी का पर्व शुक्रवार को पूरे अकीदत और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की याद में आयोजित कार्यक्रमों में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। सुबह से ही मस्जिदों और मदरसों में कुरआनखानी, फातेहा और महफिल-ए-मिलाद का आयोजन किया गया। ओलमा-ए-कराम ने लोगों को पैगंबर साहब की सुन्नतों पर अमल करने की नसीहत दी और मुल्क में अमन, भाईचारे और शांति की दुआएं की गईं। 4 तारीख की रात क्षेत्र की तमाम मस्जिदों में रात भर विशेष नमाज और इबादत की गई। हर साल की तरह इस वर्ष भी बरवाडीह अंबाटांड़ से मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया, जो केशवारी मधवाडीह से पचम्बा होते हुए सरिया तक गया और पुनः केशवारी झंडा चौक पर समापन हुआ। जुलूस और कार्यक्रम में सदर, सेक्रेटरी के साथ-साथ सिराज उद्दीन, मजहर अंसारी, अलीमुद्दीन, मुर्तुजा, शाकिर अंसारी, गुलाम मुस्तफा, सरफराज अहमद, सज्जाद, डॉ. कासिम, मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।


