संसार में गुरु का स्थान सर्वोपरि है, शिक्षकों का करें सम्मान : अनूप

गढ़वा | मेराल प्रखंड में स्थित डीएवी लीलावचन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक सुरेंद्र विश्वकर्मा के द्वारा भारत के महान दार्शनिक, शिक्षक और हमारे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर के समक्ष दीप जला और माल्यार्पण कर किया गया। विद्यालय के निदेशक सुरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि विद्यालय और शिक्षक का कार्य केवल पाठ्यपुस्तक पढ़ाना नहीं है, बल्कि बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को पहचानना और उसे विकसित करना भी है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार, रिजवान अंसारी, शमा परवीन, सूफिया नाहिद, नागेंद्र प्रसाद ठाकुर, अमिता कुमारी, बसंत कुमार यादव, अंजू कुमारी, बलराम शाह समेत आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *