कार का एक्सीडेंट, चालक की मौत, डॉ. हरप्रीत जख्मी

फील्डगंज मार्केट में सुबह करीब 9.50 बजे एसएमओ डॉ. हरप्रीत सिंह की कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में उनके ड्राइवर जतिंदर सचदेवा उर्फ सोनू (35) वासी लेबर कॉलोनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि डॉ. हरप्रीत के पैर में फ्रेक्चर और हाथों में चोट आई है। जानकारी के अनुसार सुबह एसएमओ अपनी कार से सिविल अस्पताल जा रहे थे। फील्डगंज में जब उनकी कार पंडित पाव भाजी रेस्टोरेंट के पास पहुंची तो एक मोटर साइकिल चालक ने अचानक से ब्रेक मार दी जिससे बाइक के पीछे आ रही नेक्सेस कार भी रुक गई। अचानक कार के रुकने से सीएमओ की कार नेक्सेस के पीछे जोर से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक और नेक्सेस कार चालक तो बच गए। लेकिन, एसएमओ के ड्राइवर सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग इक्ट्ठा हुए। सभी ने मिलकर जख्मी डॉ. हरप्रीत को बाहर निकाला और तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉ. हरप्रीत के पैरों में प्लास्टर चढ़ाया गया। उसके बाद उन्हें डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, थाना डिवीजन-2 से जांच अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में ये बात सामने आई कि डॉ. हरप्रीत के ड्राइवर सोनू को पहले से दौरे आते थे। उन्होंने आशंका जताई है कि हादसे के समय दौरा आने से ड्राइवर ने ब्रेक की बजाए एक्सीलेटर दबा दिया जिससे स्पीड तेज हो गई। बाकी सोनू के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असली वजह का पता लगेगा। बता दें कि ड्राइवर सोने कई सालों से डॉ. हरप्रीत की निजी कार के ड्राइवर थे। वे लेबर कॉलोनी में प|ी व दो बच्चों के साथ रहते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *