लुधियाना| गुरु नानक इंडोर स्टेडियम में चल रही 75वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के चौथे दिन छोटे कद के खिलाड़ियों ने खेल का रुख पलट दिया। दर्शकों ने देखा कि जहां लंबे खिलाड़ी डिफेंस खड़ा करने में जुटे थे, वहीं फुर्तीले खिलाड़ियों ने तेज ड्रिब्लिंग, धारदार पासिंग और सही टाइमिंग से उन्हें पछाड़ दिया।


