रेकी कर बाइक चुरा ले गया चोर

लुधियाना| हलका सेंट्रल के हरबंसपुरा इलाके में चोरों ने दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी कर ली। यह घटना थाना डिवीजन नंबर-3 से कुछ ही दूरी पर हुई। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर पहले बाइक के आसपास चक्कर लगाता है और रेकी करता है। इसके बाद मौका देखकर मोटरसाइकिल को आसानी से ले उड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी जगह के पास बने दो घरों से पहले भी मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी है। खास बात यह है कि जहां चोरी हुई वहां आसपास कई दुकानें हैं और दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। लगातार बढ़ रही चोरी की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *