डॉक्टर सुनील साहू के हत्यारों पर इंदौर जोन 1 के डीसीपी विनोद मीणा ने 5-5 हजार का इनाम घोषित किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गुना और रीवा भेजी गई हैं। दिनभर पुलिस ने फैक्ट्री मजदूर से पूछताछ कर आरोपियों के हुलिए की जानकारी ली। ये वही मजदूर है, जिसके मोबाइल से हत्यारों ने कॉल किया था। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। डीसीपी जोन 1 की टीम ने डॉक्टर के हत्यारों को पकड़ने के लिए 5 टीमें गठित की हैं। इधर, हत्यारों की जानकारी मिलने पर उन पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। बताया जा रहा है कि हत्यारे स्थानीय नहीं हैं। उनकी भाषा बाहर के जिलों की प्रतीत होती है, इसी कारण पुलिस टीमें बाहरी जिलों में मूवमेंट कर रही हैं। एमडी ड्रग के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 18 ग्राम एमडी ड्रग बरामद की गई है। एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, क्राइम ब्रांच ने युसुफ उर्फ राजू (निवासी नंदलाल रोड, हातोद), शकील उर्फ शाकिर मंसूरी (निवासी श्रमिक कॉलोनी), और शाहरूख उर्फ गोलू (निवासी राउ) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 18 ग्राम ब्राउन शुगर और एक कार भी जब्त की गई है। रातभर की चेकिंग में पकड़े गए 700 वाहन इंदौर पुलिस के अधिकारियों ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 700 चालकों पर कार्रवाई की है। इन वाहनों को जब्त कर थानों में भेजा गया।
इंदौर शहर के कई थानों में वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह कम पड़ गई। शहरभर में 1981 बदमाशों को चेक करते हुए, 1195 पर कार्रवाई की गई। इनमें से कुछ बदमाशों को थानों में लाया गया। इलाज के बहाने क्लीनिक आए थे शूटर्स इंदौर में बदमाशों ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे होम्योपैथ डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक, कुंदन नगर में रहने वाले डॉक्टर सुनील साहू (28) को बदमाशों ने क्लीनिक में घुसकर गोली मारी। वे कैंट रोड स्थित अपने घर पर ही जीवन धारा नाम से क्लीनिक चलाते थे। जानकारी के मुताबिक तीन बदमाश सर्दी-जुकाम का इलाज कराने के बहाने क्लीनिक में आए थे। वे दवा लेकर बाहर निकले और कुछ ही मिनटों में चेहरे पर नकाब चढ़ाकर लौटे और डॉक्टर पर गोली चला दी। पूरी खबर पढ़ें… ये खबर भी पढ़ें… डॉक्टर के पिता के आंसू नहीं रुक रहे, बोले-कलेजा था:इंदौर पुलिस को कार की तलाश डॉ. सुनील साहू के पिता जगदीश प्रसाद साहू ने कहा, ‘मेरा एक ही बेटा था। उसे भी भगवान ने उठा लिया। आगे-पीछे अब कुछ भी नहीं बचा। बेटा तीन-चार साल से इंदौर में रह रहा था। दो बेटियां हैं। छोटी बेटी का रिश्ता तय हो गया है। अप्रैल में उसकी शादी करने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें…


