फाजिल्का में गुरुद्वारे का लेंटर गिरा:राज मिस्त्री की मौत, दो मजदूर घायल, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

फाजिल्का जिले के गांव पेंचावाली में श्री गुरुद्वारा साहिब में लेंटर डाला जा रहा था कि अचानक सपोर्ट टूटने से हादसा हो गया और लेंटर गिर गया। हादसे के दौरान मौके पर काम कर रहे राज मिस्त्री की मौत हो गई। जबकि एक दो मजदूरों को भी थोड़ी बहुत चोट आई है। बताया जा रहा है कि जख्मी राजमिस्त्री को अस्पताल जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बरसात होने पर रोका था काम जानकारी देते हुए मृतक महिंदर सिंह के परिजन गुरचरण सिंह ने बताया कि फाजिल्का के गांव पेंचावाली में श्री गुरुद्वारा साहिब में लेंटर डाला जा रहा था। पहले बरसात होने लगी, जिस वजह से कुछ समय काम रोक दिया गया। बरसात रुकने के बाद फिर से लेंटर डालने का काम शुरू किया गया। देर शाम तक लेंटर डालने का काम चल रहा था कि अचानक नीचे से सपोर्ट टूट गई और उस वजह से लेंटर गिर गया। समय पर इलाज न मिलने का आरोप उन्होंने बताया कि हादसे में जहां एक दो मजदूरों को चोट आई। वहीं गुरुद्वारा साहिब में राजमिस्त्री का काम कर रहे हैं, महेंद्र सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उन्होंने सरकारी अस्पताल में इलाज न मिलने की आरोप लगाते हुए कहा कि वह महिंदर सिंह को फिर प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। डॉक्टर बोले-अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत उधर सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर निखिल ने बताया कि जब उक्त व्यक्ति को परिवार द्वारा सरकारी अस्पताल में लाया गया था, तो उसकी मौत हो चुकी थी, लेकिन परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और दुर्व्यवहार करते हुए मशीन तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि उन्होंने पुलिस को फोन किया, लेकिन पुलिस के आने से पहले पारिवारिक सदस्य मृतक के शव को लेकर अस्पताल से जा चुके थे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *