कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कोडरमा-कोवार मुख्य मार्ग पर गरचांच पेट्रोल पंप के पास बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार बेको गांव के 17 वर्षीय सूरज पंडित और 32 वर्षीय बीरेंद्र पंडित घायल हो गए। दोनों रामा पंडित के पुत्र हैं। बाइक सवार राजधनवार (गिरिडीह) निवासी 45 वर्षीय उदय पासवान भी घायल हुए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए घटना उस समय हुई, जब उदय पासवान अपनी पत्नी सुंदरी देवी और पुत्री ज्योति के साथ झुमरीतिलैया से बाजार कर वापस राजधनवार जा रहे थे। दूसरी ओर, बीरेंद्र पंडित अपने छोटे भाई सूरज और पत्नी सरिता देवी के साथ जयनगर प्रखंड कार्यालय से लौटकर कोडरमा न्यायालय जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों और जयनगर थाने की पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। वर्तमान में सभी घायलों का इलाज जारी है।


