सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एप्लाई एसोसिएशन (CZIEA) कार्यकारिणी समिति की बैठक में बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश बढ़ाने का विरोध जताया गया। बैठक इंदौर में 28 और 29 दिसंबर को हुई है। 13 घंटे चली बैठक में 8 मंडलों से कुल 50 सदस्य उपस्थित रहे। कार्यकारिणी की बैठक में आल इंडिया इंश्योरेंस एप्लाई एसोसिएशन (AIIEA) के महासचिव श्रीकांत मिश्रा और अजीत केतकर उपस्थित थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीयकरण दिवस पर 19 जनवरी से एलआईसी को बचाने के लिए सघन अभियान की शुरुआत होगी। इसमें जनवरी 2025 के दूसरे सप्ताह में दोपहर को प्रदर्शन, फरवरी के पहले सप्ताह में संगठन के सभी स्तरों पर सामूहिक प्रतिनियुक्ति और प्रभारी अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। फरवरी के तीसरे सप्ताह और मार्च के अंत में हड़ताल की होगी। एक घंटे की हड़ताल संसद में बीमा बिल 2024 रखे जाने के अगले दिन होगी। एनएम सुंदरम स्टडी सर्कल का गठन कर उसमें इंश्योरेंस वर्कर के विषयों पर स्टडी प्रारंभ करेंगे।


