भास्कर न्यूज | रामगढ़ रामगढ़ थाना पुलिस ने शहर के गोलपार के सतकौड़ी नगर के जेसी ज्वेलर्स दुकान में घटित गोली बारी की घटना की जांच तेज कर दी है। पुलिस की कई टीमें अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस की टेक्निकल टीम भी अपराधियों को ट्रेस करने में जुटी हुई है। वहीं, दूसरी ओर घटना के बाद से मुहल्ले में दहशत का माहौल है। जबकि, पुलिस ने गोलपार के नारायण प्रिंटर्स गली निवासी जेसी ज्वेलर्स दुकान के संचालक आशीष कुमार (पिता जगदीश साह) की लिखित आवेदन पर केस दर्ज किया है। प्राथमिकी में आशीष कुमार ने कहा है कि मुझे संदेह है कि मेरे ससुराल पक्ष के लोग मेरे ससुर अनिल कुमार, साला आयुष कुमार, मंझले ससुर मनोज कुमार, संझले ससुर अशोक कुमार, छोटे ससुर प्रहलाद कुमार,सास कुमकुम देवी, मेरी पत्नी प्रियंका चंचल, साली प्रेरणा चंचल पर शामिल हो सकते है। क्योंकि पहले भी इनके द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी। कोर्ट में पत्नी संबंधी विवाद चल रहा है। पुलिस ने आशीष कुमार के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। दुकान के सीसीटीवी में घटना कैद जेसी ज्वेलर्स में लूटपाट व गोलीबारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। सीसीटीवी के फुटेज वायरल हो रहा है। पुलिस भी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों के हेलमेट, मास्क, टोपी पहने दिख रहे है। दुकान में घुसते ही दो अपराधी आशीष कुमार पर हथियार के बट से वार किया। वही, उनके पिता को एक अपराधी ने बैठा लिया।


