प्रखंड कमेटी का गठन, अध्यक्ष बने सचिन

बरवाडीह | प्रखंड मुख्यालय के मिडिल स्कूल परिसर में विश्वकर्मा समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। बैठक में प्रभारी सह जिला महासचिव मनोज विश्वकर्मा व प्रदेश सचिव अर्जुन विश्वकर्मा मौजूद रहें। इसकी अध्यक्षता जिला महासचिव जय गोविंद विश्वकर्मा ने की। बैठक के दौरान समाज में एकता बनाने, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करते हुए उनके सुख दुख में साथ खड़ा रहने का संकल्प लिया गया। इसके बाद प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सचिन शर्मा प्रखंड अध्यक्ष, अमरीश विश्वकर्मा सचिव व विनोद शर्मा कोषाध्यक्ष चुने गए। वही कृष्ण शर्मा, योगेंद्र शर्मा, शंभू विश्वकर्मा उपाध्यक्ष, सह सचिव बाबूलाल विश्वकर्मा, उप कोषाध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा बनाए गए। जबकि, संरक्षक रणधीर शर्मा और रमेश शर्मा नियुक्त किए गए। बैठक में दिलीप विश्वकर्मा, कामेश्वर विश्वकर्मा, मयंक विश्वकर्मा, वीरेंद्र विश्वकर्मा, धर्मवीर विश्वकर्मा, दरोगा विश्वकर्मा, रामनाथ विश्वकर्मा समेत समाज के कई लोग मौजूद थे। बारियातू| प्रखंड कार्यालय सभागार में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम ने सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ बैठक की। बैठक में एक-एक कर सभी पीडीएस दुकानदारों के द्वारा वितरण किए गए खाद्य सामग्री, धोती-साड़ी की समीक्षा की। समीक्षा के पश्चात नियमानुसार खाद्यान्न का वितरण व दुकान का संचालन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही, प्रोजेक्टर के माध्यम से खाद्य सामग्री सहित अन्य सामान कैसे वितरण करेंगे कि भी जानकारी दुकानदारों को दी गई। राशन वितरण में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। मौके पर प्रभारी एमओ आशीष रंजन सहित सभी पीडीएस दुकानदार उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *