पाटन | पाटन थाना प्रभारी शशि शेखर पांडेय ने कुंदरी से सोलर पैनल के स्टार्टर चोरी करने वाले दो चोरों को एफआईआर के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि एफआईआर के अनुसार करमा पूजा के दिन चोरों ने कुंदरी स्थित मुख्य पथ पर लगी सोलर चैनल से स्टार्टर को चुरा लिए थे। रविवार को इस संबंध में थाना में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। इसके बाद लगातार छापेमारी अभियान चलाया गया। मंगल सिंह मझौली निवासी व विक्रम सिंह मायापुर कला निवासी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इस अभियान में थाना प्रभारी के अलावा थाना के पुलिस बल शामिल रहे।


