अमृतसर | जीएनडीयू में “हुनर विकास और नवाचार’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. करमजीत सिंह के संरक्षण में गोल्डन जुबली सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड इनोवेशन द्वारा पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सहयोग से आयोजित हुआ। इसमें अनुसूचित जाति समुदाय के युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लगभग 85 छात्रों ने भाग लिया। उन्हें कम लागत वाली मशीनों जैसे सिंगल मग प्रेस, फ्लैटबेड हीट प्रेस आदि पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।


