अमृतसर| सोमवार को 24 घंटे में 8.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम खुशनुमा बना रहा। हालांकि, दिनभर रुक-रुक कर धूप भी निकलती रही। बारिश और उमस के बीच तापमान में 3 डिग्री की बढ़ौतरी दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार 12 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं 13 और 14 सितंबर को तेज बारिश के साथ आंधी की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम में हो रहे इन उतार-चढ़ावों के कारण लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन अचानक बारिश की चेतावनी को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


